अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, सात घायल, चार की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, सात घायल, चार की हालत गंभीर

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा. हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन

हादसा बीते गुरुवार शाम का है. बताया जा रहा है पिकअप वाहन अचानक पुरोला तहसील मुख्यालय से सात किमी की दूरी खलाड़ी-पुजेली-मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया. हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन,स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़रपुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज

हादसे में चार की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों में चार खिलाड़ी और तीन श्रमिक बताए जा रहे हैं. घायलों की पहचान नीरज (20), गौतम (26), करण (25), लोकेंद्र (32), विमल (30), शुभम (25), बबलू (28) के रूप में हुई है. इनमें से नीरज, गौतम, शुभम और करण की हालत गंभीर बनी हुई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कशिश हत्याकांड मामला: हल्द्वानी की सड़क पर उतरे लोग, आरोपी के खिलाफ की फांसी की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999