सड़क दुर्घटना में हुई 14 की मौत, देखें मृतकों की सूची

खबर शेयर करें -

चम्पावत।यहां पर टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट


बता दें की ककनई निवासी मनोज पुत्र लक्ष्मण सिंह पंचमुखी धर्मशाला टनकपुर हुई थी जहां से बरात लौट रही थी। दुर्घटना में चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम, त्रिलोक राम पुत्र टीका राम गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतक
लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह
हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह, सभी ककनाई निवासी
पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, निवासी हल्द्वानी
पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी ककनै
बसंती देवी, चंपावत
श्याम लाल पुत्र दानी राम
विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, निवासी डांडा
हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह, डांडा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999