आर्थिक तंगी के चलते 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें -

आर्थिक तंगी के चलते दो लोगों ने अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसमें एक पूर्व फौजी है, वही दूसरा मजदूर है। दोनों ही लोगों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूर्व फौजी के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मुखानी पुलिस की जानकारी के अनुसार महादेव विहार बचीनगर- नंबर दो मुखानी निवासी 44 वर्षीय सुंदर सिंह कापड़ी पुत्र खीम सिंह कापड़ी आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। गुरुवार की देर शाम कमरे में चले गए थे।

यह भी पढ़ें -  यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को वापस लाने का मिशन हुआ तेज़

लेकिन वापस नहीं आए, पत्नी कमरे में गई तो। पति का शव फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि मैं आर्थिक रूप से परेशान हूं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में लगाये गये कोविड कर्फ्यू को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है


इधर, मुखानी थाना क्षेत्र में एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। मूलरूप से अशोकपुर, मिलक, रामपुर व हाल छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र मौर्या पुत्र अशर्फी मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात उसने भी आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा ली। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक कुछ समय से तनाव में था। शव पीएम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। दोनों ही मृतकों के दो दो बच्चे हैं, इस घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999