हल्द्वानी, कुंवरपुर क्षेत्र में एक ही परिवार में कोरोना से 3 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:—हल्द्वानी में कोरोना ने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। शहर में सस्ता गल्ला विक्रेता के परिवार में दो दिन में तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव थे। बेटे के मरने की खबर सुनने के 20 मिनट बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया। तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  ITBP जवानों की बहस में चली गोली, उत्तराखंड निवासी जवान की मौत


कुंवरपुर निवासी लाखन सिंह धारियाल 37 की कुंवरपुर में सस्ता गल्ला की दुकान है। परिवार में पिता नर सिंह, माता गीता देवी, भाई, पत्नी और दो पुत्र थे। जानकारी देते हुए पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व परिवार के तीन लोगों को कोरोना हो गया था। जिसके बाद तीनों निजी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह लाखन सिंह की माता गीता देवी की मौत हो गई। शनिवार करीब 11 बजे लाखन सिंह की भी मौत हो गई।
बेटे के मौत की खबर जैसे ही कोरोना पीडि़त पिता नर सिंह चली तो 20 मिनट उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अब परिवार में सस्ता गल्ला विक्रेता की पत्नी, एक 9 और एक पांच साल का पुत्र और एक छोटा भाई हैं। लाखन सिंह धारियाल ने दो दिन पहले पूर्ति निरीक्षक को अस्पताल से मैसेज किया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999