4 साल बाद मिला लापता हुए व्यक्ति का नर कंकाल, यहां से हुआ था लापता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में वर्षों पुराना एक नर कंकाल के मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुची कंकाल के कब्जे में ले लिया। पुलिस के शिनाख्त प्रयास जल्द ही सिरे चढ़ गए। दरअसल कंकाल के पास ही पुलिस को एक आधार कार्ड मिल गया। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की है। माना जा रहा है कि कंकाल चार वर्ष पुराना है।जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण ने जंगल मे कंकाल देखा। इसके बाद ग्रामीण ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा तो कंकाल में खोपड़ी के साथ में कुछ हड्डियां पड़ी थीं। मौके पर पुलिस को एक आधार कार्ड मिला।

यह भी पढ़ें -  दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस पर जतायी आस्था ।

आधार कार्ड में हरीश चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर लिखा हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। मृतक की आयु आधार कार्ड के आधार पर 42 वर्ष हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी ढूंढ निकाला। दरअसल बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी आज से चार वर्ष पूर्व अपनी बहन के घर बिंदुखत्ता आया था। और अचानक एक लापता हो गया था।तब उसकी बहन ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल कंकाल के बारे में अधिक जानकारी तो डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल सकेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999