इस अस्पताल में 10 डॉक्टर समेत 59 स्टाफ सस्पेंड, जांच कमेटी का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -
59 staff including 10 doctors suspended in Kolkata's RG Kar Hospital

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में थ्रेट कल्चर और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया है। कमेटी ने 10 डॉक्टरों समेत 59 स्टाफ को या तो पूरी तरीके से या अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। इनमें डॉक्टर, इंटर्न्स, स्टूडेंट्स औक हाउस स्टाफ शामिल है। इन डॉक्टरों पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रैगिंग का भी मामला शामिल है।

थ्रेट कल्चर के आरोपी 59 लोगों पर कार्रवाई

बता दें कि सस्पेंशन ऑर्डर से पहले जांच कमेटी ने एक बैठक की, जिसमें अधिकारी-डॉक्टर्स और इंटर्स की तरफ से प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक के दौरान मेडिकल छात्र बाहर नारेबाजी कर रहे थे, जिसमें उन्होनें अस्पताल में थ्रेट कल्चर के आरोपी 59 लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। दस डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और अन्य पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें -  SIR में BJP का कांग्रेस पर आरोप

इन डॉक्टर्स को किया गया सस्पेंड

जिन डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया है उनमें सौरभ पाल, आशीष पांडे, अभिषेक सेन, आयुष्री थापा, निरंजन बागची, शरीफ हसन, नीलाग्नि देबनाथ, अमरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह और तनवीर अहमद काजी शामिल हैं। उन्हें अगले 72 घंटों में हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। इन आरोपियों के नामों को राज्य मेडिकल काउंसलिंग को भी भेजा जाएगा, जिससे उनके रजिस्ट्रेशन की जांच और रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरु की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आबादी बीच सड़क पर मदमस्त हाथियों का पहुचां झुंड, दहशत में आए लोग- वीडियो देखो जाएंगे हैरान-VIDEO
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999