







हल्द्वानी। रविवार को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में पंखुड़ियाँ-2025(सीजन-15) के ऑडिशन में 72 प्रतिभागियों ने अपनी अद्धभुत प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
यहां मिस्टर, मिस एन्ड मिसेज उत्तराखंड, लिटिल चेम्पियन, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, वॉयस ऑफ कुमाऊँ, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, सुपर मॉम व उत्तराखंड सुपर मॉडल के प्रतिभागियों ने अपना उत्क्रष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, बस उन्हें उचित मंच मिलने की जरूरत है। उन्होंने कहा वर्तमान युग मे जहां युवा नशा संस्कृति की ओर बढ़ रहे है, ऐसे में युवाओं को सही दिशा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करने होंगे। उन्होंने पंखुड़ियाँ संस्था की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास मील का पत्थर साबित हो रहा है।
यहां ऑडिशन में निर्णायक- सुशील रोकर्स व संतोष बंसल थे।
यहां संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, प्रधानाचार्य प्रवीण रौतेला, कौस्तुभ चंदोला, सुमित बिष्ट, पवन पाठक, डॉली अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, दीपांशु जोशी, प्रकाश साही, आशा साही व गिरीश सिंह खाती उपस्तिथ थे।