यहां जंगल में नाले से मिला मानव सिर, मगरमच्छ ने निगल लिया बाकी शरीर, नाले से एक और शव मिला, दोनों की शिनाख्त।

खबर शेयर करें -


सितारगंज। खटीमा वन क्षेत्र के सुरई रेंज में एक व्यक्ति का सिर बरामद हुआ है। जबकि इसी रेंज में एक अन्य शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों का पंचनामा करवा कर उन्हें पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मील, खटीमा के सुरई रेंज में खकरा नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त हल्दीघेरा के रहने वाले हीरालाल के रूप में हुई। इसी इलाके में आज सुबह एक व्यक्ति का सिर बरामद हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ ने उसका बाकी शरीर खा लिया होगा।
उसकी शिनाख्त बनगवां रघुलिया निवासी सुखदेव सिंह के रूप में की गई है। दोनों ही मृतकों की आयाु लगभग 35 साल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हीरालाल पुल पार करते समय नाले में गिर गया होगा। उसका शव सुरक्षित है लेकिन सुखदेव का केवल सिर ही बरामद हुआ है।
क्षेत्र में दो शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की ही मौत का असली कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति की 25 वे दिन रहा धरना जारी

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999