मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रृंखला में बनाया भारत का नक्शा

Ad
खबर शेयर करें -

अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया गया।            
    इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता मतदान में निहित है। हम सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के महत्व की जानकारी देकर प्ररित और प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश है जिसकी पवित्रता नागरिकों के स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष मतदान में निहित है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, केंद्र के नए नियम हुए लागू, ये काम करना हुआ बहुत जरूरी


उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्रात्मक देश है। उन्होंने कहा कि देश के चहुॅमुखी विकास हेतु सभी को बिना किसी प्रलोभन, लालच एवं दबाव के निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता बनने पर बधाई देते हुए आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान हेतु प्रेरित किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बीआरसी पहुॅचकर मैथ्स विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों सहित सभी को मतदाता जागरूकता हेतु प्रेरित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में आए हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाऐं दी।

यह भी पढ़ें -  जानिए कहां उत्तराखंड में अपना रंग बिखेर रहा अरुणाचल प्रदेश और असम का फूल


इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी एम गौतम, उप शिक्षा अधिकारी गंजन अमरोही, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट एएन झा इण्टर कॉलेज केके शर्मा सहित गिरीश चन्द्र शर्मा, एसएस पाण्डे, आरपी बिन्द, आरपी सिंह, केएस गहलोत, डीके शुक्ला, वाईके यादव,
——————————————–

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999