गंगोत्री हाईवे में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

खबर शेयर करें -

गंगोत्री हाईवे में गंगनानी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

गंगोत्री हाईवे में दर्दनाक हादसा
घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। दर्दनाक हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि कई लोग यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  यहां डीएम ने अधिकारियों के साथ उडेरखानी गांव का निरीक्षण किया व उनके पॉलीहाउस का निरीक्षण करते हुए उनसे किया संवाद

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस
यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है।घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999