मंत्री बनने के बाद पहली बार लाल कुआं पहुंचे अजय भट्ट का स्वागत करते कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

लालकुआं बाईपास की मांग को लेकर ज्ञापन देते क्षेत्रवासी

लालकुआं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार जन आशीर्वाद यात्रा के साथ लालकुआं पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओ से उनका भव्य स्वागत किया।
केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा बुधवार को निर्धारित समय से 3 घंटा विलंब के बाद यहां लालकुआं पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा के लालकुआं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अजय भट्ट का तिलक लगाकर स्वागत किया। जबकि कुमाऊनी लोक नृत्य छोलिया की थाप पर उनके आगमन पर खुशी का इजहार किया गया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत में पूर्व सैनिक लीग तथा सोल्जर एकेडमी स्कूल के बच्चे भी आए हुए थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज केंद्र सरकार देश की समस्त जनता को एक साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ी है। और वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नारायण दत्त तिवारी के बाद नैनीताल जनपद से केंद्रीय मंत्री बनने का उन्हें सौभाग्य मिला है। जो जनता का आशीर्वाद के फल स्वरुप हुआ। उन्होंने कहा कि सदन में उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओं को उठाया है। और उसके निराकरण के प्रयास किए हैं0। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता का मामला हो, लालकुआं, जमरानी बांध हो या गर्जिया मंदिर का मामला हो तमाम मसले उन्होंने सदन में प्रमुखता से उठाए हैं। उन्होंने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संदर्भ में भी अपने संकल्प को दोहराया। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, गजराज बिष्ट, उमेश शर्मा, दीपक मेहरा, पवन चौहान, हेमंत नरूला, नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, हेमंत द्विवेदी, संजीव शर्मा, संजय अरोड़ा, अरुण बाल्मीकि, मनोज बसनायत, दीपक जोशी, नवीन पपोला, कुंदन चुफाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  अवैध खनन! डंपर सीज

लालकुआं। नवनियुक्त केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट से क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सबसे अधिक लालकुआं में बाईपास निर्माण का मुद्दा छाया रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लालकुआं में बाईपास निर्माण को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999