धर्मेंद्र के बाद अब गोविंदा हुए अस्पताल में भर्ती, रात के एक बजे किया गया एडमिट

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर जहां एक और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि गोविंदा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीते दिन 11 नवंबर को गोविंदा अचानक से रात को बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल (Govinda News)में भर्ती करवाया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने इस बात पर मुहर लगाई।दरअसल ललित बिंदल ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले गोविंदा को कंसल्ट कर दवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि, “डॉक्टर्स से कन्सल्ट करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात एक बजे उन्हें इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।”उन्होंने बताया कि अस्पताल में गोविंदा के कई सार टेस्ट किए गए। रिपोर्ट आने पर अभिनेता की तबीयत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ पाएगी।बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर को गोविंदा के पैर में गोली लगी थी। उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली थी। तब उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। सर्जरी के बाद उनकी गोली निकाल दी गई।गोली चलने के ऊपर उन्होंने मीडिया को बताया था कि, “मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5:00 बजे का समय था… वो गिरी और चल पड़ी … मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलते देखा।”इसके अलावा अभी कुछ समय पहले ही वो अभिनेता धर्मेंद्र को देखने अस्पताल गए थे। उस दौरान वो स्वस्थ नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने इसी बीच डांस रियलिटी शोज में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999