अहमदाबाद में Air India का यात्री विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, 133 लोगों की मौत की पुष्टि, पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार

Ad
खबर शेयर करें -

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 133 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि DGCA की ओर से की गई है।

यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें -  कार सेवा में बाबा तरसेम की याद में रखा गया अखंड पाठ साहिब

कौन-कौन था विमान में सवार?

एयर इंडिया की इस इंटरनेशनल फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे:

230 वयस्क यात्री
11 बच्चे
2 नवजात शिशु
10 क्रू मेंबर
2 पायलट

इनमें नागरिकता के आधार पर यात्री इस प्रकार थे:

169 भारतीय
53 ब्रिटिश नागरिक
7 पुर्तगाली नागरिक
1 कनाडाई नागरिक

विजय रूपाणी भी थे इस फ्लाइट में सवार

इस हादसे के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया गया कि रूपाणी की सीट संख्या 12 थी।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- ब्लांइड मर्डर केस का खुलासा, जानिए किस कारण उतारा मौत के घाट

क्रैश के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। दमकल की गाड़ियाँ, पुलिस, और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

जांच शुरू, DGCA सक्रिय

DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले विमान की ओर से MAYDAY कॉल दी गई थी, जो दर्शाता है कि विमान उड़ान के तुरंत बाद किसी गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999