हल्द्वानी होली के जश्न के बीच नशे में धुत युवक पानी की टंकी पर चढ़ा,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: होली के जश्न के बीच हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नशे में चूर एक युवक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से पैर लटकाकर झूलने लगा। ऊंचाई इतनी अधिक थी कि अगर वह नीचे गिर जाता, तो उसकी जान जा सकती थी।

video link- https://youtu.be/mSh-Xv7VFDA?si=LNSOe8v6-zBh5qSj

यह भी पढ़ें -  राममय हुआ डीडी चौक, उत्तराखंड के सबसे बड़े लेजर शो का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारंभ

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने की समझाइश दी, लेकिन युवक पुलिस से ही उलझने लगा और बदसलूकी करने लगा। आखिरकार, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना को देखकर वहां जुटी भीड़ दंग रह गई। त्योहारों के दौरान नशे और हुड़दंग की यह तस्वीर समाज के लिए एक आईना है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस तरह के हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ को मिले तीन शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों का मतलब खुशियां बांटना है, न कि अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999