आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए 139 करोड़ की मिली मंजूरी, सीएम ने जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार

खबर शेयर करें -

cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए ₹139 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है।

आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए 139 करोड़ की मिली मंजूरी

आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए 139 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ की मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें -  अपराध गोष्ठी में SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कसे पैंच, इन पर हुई ये कार्यवाही

सीएम ने जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए स्वीकृत धनराशि से आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को मजबूत करके आपदाओं के दौरान जान-माल को होने वाले किसी भी बड़े नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

उच्चस्तरीय समिति ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए 115.67 करोड़ की कुल लागत वाली एक अन्य परियोजना को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए भी केंद्रीय गृहमंत्री एवं समिति का आभार प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में फिर गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला को जंगल में घसीटकर मार डाला, 19 दिन में दूसरी घटना
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999