प्रशासन डेंगू की संख्या को चुनौती के रूप में ले रहाडेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का हो रहा छिड़काव

खबर शेयर करें -



हरिद्वार। जनपद में शुक्रवार को डेंगू के नये 12 केस मिले है। जिनको मिलाकर अब जनपद हरिद्वार में डेंगू के केस की संख्या 242 से बढकर 254 तक पहुंच गयी है। डेंगू के लगातार केस बढ़ने को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चुनौती के रूप में ले रहा है और डेंगू पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयास किये जा रहे है। सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में वायरल, टाइफाइड, मलेरिया व डेंगू के मरीजों की भीड़ लगी है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए डेंगू से निपटने के निर्देश दे रहे है। वहीं डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कीट नाशक छिड़काव भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमे लगातार डेंगू की बढती संख्या को एक चुनौती के रूप में लेते हुए डेंगू पर अंकुश लगाने का भरपूर प्रयास करते हुए कीट नाशक दवाओं को छिड़काव करवाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी डेंगू के नये केस मिलने का सिलसिला लगातार देखा जा रहा है। यदि शुक्रवार को डेंगू के ग्राफ पर नजर डाले तो जनपद में डेंगू के 12 नये केस मिले है। जिनमें नगर निगम में हरिद्वार मे 01 केस, बहादरपुर सैनी मे 06 केस और ब्लॉक रूड़की की बात करें तो वहां पर मेहवाड कला में 05 केस मिले है। जिनको मिलाकर कुछ आज जनपद में 12 नये केस मिले है। जिनको मिला कर अब जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या 242 से बढकर 254 तक पहुंच गयी है।
जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एलाइजा टेस्ट के लिए 90 सैम्पलों को लगाया गया था। जिनमें 12 केस डेंगू के मिले है। जिनको मिलाकर अब जनपद हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या 242 से बढकर 254 तक पहुंच गयी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट , इन जनपदों में भारी बरसात के साथ हिमपात की संभावना

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999