आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -
CM Atishi Resign

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025(delhi election results 2025) में करीब 27 साल बाद कमल खिला है। आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज यानी रविवार को सीएम पद से आतिशी ने इस्तीफा सौंप(CM Atishi Resign) दिया है। खबरों की माने तो आज करीब 11 बजे आतिशी राज निवास पहुंची। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा (CM Atishi Resign)

जैसा की आप जानते ही होंग कि बीते साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद दिया गया था। 21 सितंबर को उन्होंने शपथ ली थी। करीब चार महीने उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का भार संभाला। हालांकि इस चुनाव में आप को बहुत बुरी हार मिली।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं मामला-: हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड से रिकॉर्ड किये तलब, वसूली पर लगाई रोक ।।

भारतीय जनता पार्टी को मिली पूर्ण बहुमत

बता दें कि 70 सीटों में से कभी 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार के चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिली। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें अपने नाम की। करीब तीन दशकों के बाद भाजपा ने दिल्ली में कमल खिलाया।

यह भी पढ़ें -  प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुँची युवती,मां ने इस तरह उतारा आशिक़ी का भूत

आप के कई बड़े नेता हारे

आप के कई बड़े नेता जिसमें पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आदि अपनी सीट से हार गए हैं। लेकिन आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत दर्ज की है। बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लाल कुआं -यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पत्रकार सानू को मिली अहम भूमिका
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999