जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में महिला महाविद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया

खबर शेयर करें -

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में महिला महाविद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी। शिविर में उत्तराखण्ड पुलिस की तरफ से CO नितिन लोहनी जी द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी दी गयी।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी आरती पोखरियाल,SSI विजय मेहता,साइबर क्राइम की तरफ से अरविंद जी मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से PLV दिनेश ल्वेशाली व खिमेश पनेरू द्वारा भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी जिसमें उनके द्वारा DLSA नैनीताल व NALSA से संबंधित विभिन्न जानकारियां व NALSA के ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित जानकारी दी गयी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  नैनीताल-14 जुलाई को भी सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999