बागेश्वर निवासी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें -

देश रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने से पीछे नहीं हटते हैं देवभूमि के वाशिंदे ऐसी दुखद खबर छत्तीसगढ़ के सामने आ रही है यहां पर सीआरपीएफ में तैनात बागेश्वर निवासी एक जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनका अंतिम संस्कार सरयू गोमती संगम पर किया गया है। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने शोक में शस्त्र भी उल्टे किए।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ - पहाड़ से कैंटर पर गिरा बोल्डर ,फल सब्जी व्यापारी की मौत

अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। जहां पर मातम पसरा हुआ है। बता दें कि जवान की 4 बेटियां हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 17 वर्ष की है और 12वीं में पढ़ाई करती है। बेटियों सहित पत्नी हंसी देवी और माता बसंती देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।डूंगर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह परिहार पुत्र स्वर्गीय गुसाईं सिंह परिहार सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें -  अवैध शराब के खिलाफ सडक़ पर उतरीं बिंदुखत्ता क्षेत्र महिलाएं

वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को अवकाश होने के बाद देवेंद्र सिंह घर आए थे और 22 सितंबर को वापस ड्यूटी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में वाहन से उतरने के पश्चात उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999