41 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं Bharti Singh, फैमिली को पहाड़ की चोटी पर ले जाकर सुनाई गुड न्यूज

खबर शेयर करें -
Bharti-Singh pregnant-at-41 second time

Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने जा रही है। इंस्टाग्राम पर कॉमेडियन ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। तो वहीं भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्पेशल अनाउंसमेंट व्लॉग शेयर कर भी इस गुड न्यूज को साझा किया है। व्लॉग में भारती और उनकी फैमिली स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर है। इसी दौरान दोनों भारती और हर्ष अपनी फैमली को पहाड़ की एक चोटी पर ले जाकर ये गुड न्यूज देते है।

41 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं भारती Bharti Singh pregnant at 41 second time

दरअसल 41 साल की उम्र में भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही है। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। भारती और उनके पति हर्ष फैमिली को स्विट्जरलैंड लेकर गए। जहां पहाड़ की चोटी पर दोनों ने पोस्टर दिखाकर गुड न्यूज सुनाई।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: रात में हत्या आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल

फैमिली को पहाड़ की चोटी पर ले जाकर सुनाई गुड न्यूज

पोस्टर में लिखा, ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है।’ ये सुनकर घरवाले खुशी से झूम उठे। भारती और हर्ष के बाद उनके बेटे गोला ने भी एक क्यूट अनाउंसमेंट की। गोला की टी-शर्ट पर लिखा था, ‘मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं।’

पहले कब बनी थी मां

व्लॉग अपलोड से पहले कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद बधाईयों की बाढ़ आ गई। बताते चलें कि तीन अप्रैल 2022 को भारती ने पहले बच्चे को जन्म दिया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999