बड़ी कार्यवाही!, STF ने कुख्यात तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों की कर रहा था डील

खबर शेयर करें -

stf-arrests-man-dealing-illegal-weapons udham singh nagar

उत्तराखंड में अवैध हथियारों और गैंगस्टर के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत STF को बड़ी कामयाबी मिली है। उधम सिंह नगर से STF नेअवैध हथियारों की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रगें हाथों गिरफ़्तार किया है। कुख्यात तस्कर का नाम असीम है। बताते चलें कि ये पहले भी कई सालों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था।

बड़ी कार्यवाही!, STF ने अवैध हथियारों की डील करते हुए शख्स को किया गिरफ्तार

हैरानी वाली बात ये है कि STF द्वारा गिरफ़्तार किए गए आरोपी असीम का कनेक्शन पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड से भी रह चुका है। जांच में पता चला कि साल 2016 में हुई उस घटना में भी असीम ने हथियारों की तस्करी की थी। इसी सिलसिले में वो छह साल की सजा भी काट चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान हुआ जलकर खाक

पंजाब के नाभा जेल ब्रेक कांड से रह चुका है कनेक्शन

जेल से रिहाई के बाद अब वो अपने भाई के साथ मिलतर रुद्रपुर में एक गन शॉप भी चला रहा था। इसी बीच STF को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर असीम पर नजर रखी गई। जिसके बाद रंगे हाथों रुद्रपुर में एक फ्लाईओवर के नीचे असीम को अवैध तस्करी करने हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। फ़िलहाल STF आरोपी से पूछताछ कर ही है। जल्द ही असीम को न्यायालय में भी पेश किया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999