भाजपा के यह कैबिनेट मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हल्द्वानी,कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

खबर शेयर करें -

प्रदेश के समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दास दो दिवसीय दौरे पर पहली बार हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री के दौरे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं भव्य स्वागत की तैयारियों के साथ-साथ रोड शो भी होगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री दास गुरुवार 7 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंचेंगे। शाम 5.30 बजे कठघरिया चौराहे के पास हल्द्वानी पश्चिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने लात घूसे चलाने वाले, चार पदाधिकारी निलंबित

खुले वाहन में उनका काफिला भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय मुखानी पहुंचेगा। जहां शाम 6 बजे नगर मंडल व भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।


सुरेश तिवारी ने बताया कि कैबिनेट काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद अगले दिन 8 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बच्ची सिंह रावत के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। 11 बजे कैबिनेट मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसके बाद बागेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरेश तिवारी ने बताया कि माननीय मंत्री के स्वागत के लिए सभी तैयारियां की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999