BJP प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी, मंडलों की समीक्षा, इस तारीख तक होगी 274 मंडलों की घोषणा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ में भू धसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद अकल्पनीय है। जिस तरह उत्तराखंड में आपदाएं आती रहती हैं लेकिन जोशीमठ जो कि ऐतिहासिक शहर है वहां घरों में दरारें आना जमीन धंस जाना बेहद अकल्पनीय है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आज जोशीमठ के दौरे पर हैं, इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्तर पर जो भी जरूरी समझा वह कदम उठाए हैं। विस्थापन करने के साथ-साथ जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। इसके अलावा वहां चल रहे आसपास के निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है। तथा लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर किए हैं। इसके साथ ही पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी दिया जाने का निर्णय सरकार ने लिया गया है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात , राज्य के लिए की यह बड़ी मांग

उत्तराखंड में बीजेपी मंडल स्तर पर अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है, इसी क्रम में हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुमाऊं मंडल में भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा करते हुए आगामी 15 जनवरी से पूर्व पूरे प्रदेश में भाजपा के 274 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए जाने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है। आगामी 15 जनवरी से पूर्व सभी संगठनात्मक जिलों के मंडल जिनमें कुछ नई मंडल भी शामिल है 15 जनवरी से पहले घोषणा कर दी जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999