भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, पूरे देश में उत्तराखंड में बनी सबसे ज्यादा महिला सदस्य

खबर शेयर करें -

महेंद्र भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। दो सितंबर से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। सदस्यता अभियान दो चरणों में चल रहा है। जिसका पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। जबकि 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है।

भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। 25 सितंबर तक पहले चरण का सदस्यता अभियान चला। जिसके बाद 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला। दो चरणों के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  सूखाताल पंप हाउस के पास क्लोरिन गैस का रिसाव, 6 लोगों की हालत बिगड़ी

16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत

16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि हर 6 साल के बाद पार्टी अपने सदस्य को भी सदस्य बनने का मौका देती है। घरेलू महिला से लेकर प्रथम गांव से लेकर महानगर तक सदस्य नए सदस्य बनाते हैं। अब तक भाजपा का 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे उत्तराखण्ड का महाधिवेशन, मार्च में होगा आयोजित। 

उत्तराखंड में पूरे देश में बनी सबसे ज्यादा महिला सदस्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 9 जिलों में शत प्रतिशत से ज्यादा सदस्य पूरे हुए हैं। 23 विधानसभा में अपने लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता पूरे किए गए हैं। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग में से 74 प्रतिशत सदस्य बने हैं। जबकि 11 सदस्यों ने 10 हजार से भी अधिक सदस्य बनाए हैं। पूरे देश में सबसे अधिक उत्तराखंड में महिला सदस्य बनी हैं

यह भी पढ़ें -  लोक सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता तरीके से कराने व अधिक से अधिक मतदान कराने के उददेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने विधान सभा हल्द्वानी, नैनीताल और लालकुआँ के विभिन्न बूथांे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वोटिंग का लिया जायजा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999