केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट फिर तेज :- अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  सरकार ने ‘कोविशील्ड’ के दो टीकों के बीच के अंतराल को दूसरी बार 6 से 8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया है,क्यों जानिए

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट के 30-35 फीसदी चेहरे बदल सकते हैं। मौजूदा समय में कैबिनेट में 21 कैबिनेट मंत्री हैं जिनकी संख्या बढ़ सकती है। जबकि स्वतंत्र प्रभार के नौ और राज्यमंत्री 23 हैं। इनकी संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश समेत चुनाव वाले राज्यों के समीकरण साधने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश से आने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं जो सीधे जनता से जुड़े हों।

यह भी पढ़ें -  जनपद की सल्ट विधानसभा के लिए उप निर्वाचन से सम्बन्धित आवश्यक तैयारियों के लिये बैठक

फेरबदल की अटकलों के बीच मंत्रियों की भी सांसें अटकी हुई हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह एक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री की तरफ से कड़े फैसले लेने के संकेत दिए गए। तभी से यह माना जा रहा है कि अच्छे प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों को बदला जाना तय है। खबर है कि अनेक मंत्रियों पर यह खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999