सीएम धामी ने ली गड्ढा मुक्त सड़कों के कार्यों की समीक्षा, बोले लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई

खबर शेयर करें -

 

सीएम धामी ने की गड्ढा मुक्त सड़कों के कार्यों की समीक्षा, बोले लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह शासकीय आवास पर बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली.

लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें -  उम्मीदवारों को बड़ा झटका: कांग्रेस में अब टिकट पाना नहीं आसान, पहले पास करने होंगे 3 इम्तिहान!

स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए किया जाए प्रोत्साहित : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव को देखते हुए राज्यवासियों को अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  SSP Nainital महोदय के ऑपरेशन फोर्स के तहत लालकुआं पुलिस ने 16.87 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999