कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली ने विमान से लगाई छलांग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी तथा वर्तमान में पुणे निवासी सेवानिवृत्त कर्नल डॉ गिरजा शंकर मुनगली ने 1600 फिट की ऊंचाई से विमान से पैराजंपिंग कर छलांग लगाई जिसके बाद हर जगह पूरे देश में उनकी सराहना की जा रही है भारतीय सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉक्टर मुनगली सेना के साहसिक विभाग के प्रमुख थे उन्होंने सेना में कई अहम भूमिका निभाकर मिशन पूरे किए वह भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त राफ्टिंग अभियान में शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-उत्तराखंड रोडवेज बसों में होंगे जितने ज्यादा यात्री, चालक-परिचालकों को मिलेगा उतना बड़ा इनाम

साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया उन्होंने पीएचडी भी की है। सेना में रहते हुए साहसिक विभाग के प्रमुख होने के नाते उन्होंने हिमालय में कोई ऊंची चोटियों और उनके अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया वर्तमान में वह एशियाई फुटबॉल परिसंघ के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। तथा उद्योगपति भी हैं।

वायु सेना के पैराशूट ब्रिगेड महोत्सव तेरा रियूनियन 2022 के दौरान उन्होंने आगरा में वायु सेना प्रशिक्षण में एयरवेज पर 1600 फीट की ऊंचाई से एक विमान से पैराजंपिंग की, इसमें उनके साथ 35 अन्य लोग भी शामिल थे लेकिन वह टीम में सबसे उम्रदराज थे। उन्होंने बताया की प्लेन से कूदने के बाद जमीन पर सुरक्षित लैंड करने में बहुत खतरा होता है जब तक आपका पैराशूट पूरी तरह से खुल नहीं जाता तब तक सब कुछ ठीक नहीं होता है।

यह भी पढ़ें -  सरदार बल्लभ भाई पटेल देश की एकता और अखण्डता के प्रतिक महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

*उनके इस सफलतापूर्वक किए गए कार्य पर उत्तराखंड ग्वालसेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा, युवाशक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुम्का, महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ रेखा पांडे, अधिवक्ताशक्ति प्रदेश अध्यक्ष मनोज साहनी तथा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट व सचिव वेद साह, उत्तराखंड ताइक्वांडो फेडरेशन के महासचिव चंद्रविजय सिंह बिष्ट, नैनीताल जिलाबार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह, अधिवक्ता बहादुर सिंह पाल, उत्तराखंड सम्मान संघ के संयोजक हेमंत बोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, करणवीर सिंह गंगोला, संजय सुयाल दीपक रुवाली, मनीष जोशी अधिवक्ता सहित तमाम लोगों ने सराहना कर शुभकामनाएं दी और पहाड़ के लोगों के लिए एक आदर्श और सच्चा अभिनेता बताया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999