शीतलहर ने किया लोगों को परेशान, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन सबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिन कोहरा छाने की संभावना है. इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी. 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है. इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी. बता दें इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत

बीते दिन के तापमान पर डालें नजर

एक दिसंबर से अभी तक के तापमान पर नजर डालें तो देहरादून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है. बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन,स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़रपुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999