ट्रेन के कोच में महिला का हाथ पकड़कर साथ खाना खाने को कहने लगे कांग्रेसी विधायक, की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

ट्रेन के कोच में महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ और साथ खाना खाने को कहना कांग्रेस के 2 विधायकों को भारी पड़ गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक आरोपों को गलत बता रहे हैं। दोनों विधायक मध्य प्रदेश कांग्रेस के हैं।

पुलिस के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा के विधायक सुनील सर्राफ और सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने रीवा से भोपाल जा रही ट्रेन में उसका हाथ पकड़ने और उनके साथ भोजन करने के लिए कहने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा कि वह अपने आठ महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के एच1 कोच में सो रही थी, तभी दोनों विधायक आए और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ भोजन करने को कहा।’’

यह भी पढ़ें -  सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

सर्राफ और कुशवाहा जोर-जोर से बात कर रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे। उसने अपने पति जो कि वकील हैं, से बात की और बाद में जबलपुर रेलवे पुलिस से संपर्क किया। यह घटना रेवांचल एक्सप्रेस में कटनी और दमोह स्टेशन की बीच की है। लगभग एक बजे जब ट्रेन सागर स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस के एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी शिकायत के संबंध में कोच में गए। उन्होंने कहा कि सर्राफ और कुशवाहा के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- पेट्रोल पम्प में कुछ बदमाशों ने कर्मचारी पर बरसाए लात-घूसे

कुशवाहा का कहना है कि महिला की शिकायत गलत है। बोले, ‘‘ मैंने उसे बर्थ का इस्तेमाल जारी रखने के लिए कहा था और मैंने महिला का हाथ नहीं खींचा।’’ कटनी से ट्रेन में सवार हुए सर्राफ ने कहा कि महिला के आरोप गलत हैं और उन्होंने मंद रोशनी में ट्रेन में रात का भोजन किया ताकि महिला परेशान न हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना से कांग्रेस की खासी किरकिरी हो रही है।

Advertisement