नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में कम नहीं हो रहा तनाव, आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के बाजार

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने की घटना के बाद पुरोला में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद से पूरे जिले में माहौल गर्माया हुआ है। स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है जिसके चलते आज भी यमुना घाटी के बाजार बंद रहेंगे

पुरोला में कम नहीं हो रहा तनाव

पुरोला में एक हफ्ते पहले नाबालिग लड़की को दो युवकों द्वारा भगाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से ही जिले में माहौल गर्माया हुआ है। लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय व्यापारियों, स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है।

यह भी पढ़ें -  शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित

आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के सभी बाजार

घटना के बाद से माहौल लगातार गर्म है। लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते आज भी यमुना घाटी के सभी बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।

आज शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के बाद पुरोला, नौगांव, बडकोट के बाजार नहीं खुले हैं। इसके साथ ही बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले को पहली बार सरकार में जगह नहीं मिल पाई

बाहर से आने वाले लोगों पर फूट रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा

पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और स्थानीय व्यापारियों में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। लोग बाहरी लोगों से बाजार खाली कराने की लागतार मांग कर रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999