Delhi Election Result 2025: नई दिल्ली सीट से Arvind Kejriwal की हार, AAP को लगा बड़ा झटका!

खबर शेयर करें -
new delhi-assembly-seat-aap-arvind-kejriwal loses

आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली विधानसभा चुनाव(Delhi Chunav Results 2025) के नतीजे में बड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों से ही ये साफ हो गया है कि पार्टी इस बार मुश्किल में है। लेकिन अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल(arvind kejriwal) अपनी नई दिल्ली सीट(new delhi assembly seat) से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी है। तो वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

कितने वोटों से हारे केजरीवाल? (New Delhi Assembly Seat AAP Arvind Kejriwal)

मतगणना के 10वें राउंड के आंकड़ों के अनुसार

  • अरविंद केजरीवाल को 20,190 वोट मिले।
  • प्रवेश वर्मा को 22,034 वोट मिले।
  • संदीप दीक्षित को सिर्फ 3,503 वोट मिले।
यह भी पढ़ें -  इन्वेस्टर समिट की सफलता का श्रेय जाता है पीएम मोदी को – सीएम धामी

अरविंद केजरीवाल शुरुआती रुझानों से ही प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे। ऐसे में प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से पीछे छोड़ दिया।

बीजेपी की बंपर बढ़त, AAP बैकफुट पर

इस बार दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में मुकाबला जाता हुआ दिख रहा है। वोटों की गिनती जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 48 सीटों पर आगे है। कई सीटों पर पार्टी ने जीत भी दर्ज कर ली है। तो वहीं आम आदमी पार्टी इस वक्त 22 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें -  "महिला सुरक्षा के दृष्टिगत" हुड़दंगियों और मनचलों की अक्ल ठिकाने लगाने को SSP NAINITAL ने हल्द्वानी शहर में रात्रि में चलाया "ऑपरेशन रोमियो",,कई गिरफ्तार

कांग्रेस की बात करें तो ये चुनाव भी पार्टी के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है।लगातार तीसरी बार पार्टी खाता नहीं खोल पाई है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है, लेकिन जो तस्वीर उभर रही है, वह साफ संकेत दे रही है कि दिल्ली की सियासत में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999