थाल सेवा के कार्यों को देख डीएम ने ये कहा

खबर शेयर करें -


थालसेवा मैं शनिवार को अचानक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल पहुंचे,उन्होंने टीम थालसेवा के कार्यो को देखा और कहा ” आपकी सेवा काबिले तारीफ है”!
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थालसेवा परिसर पहुंचे।
उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी बरखा।

श्री गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली।
टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से उन्होंने फंडिंग और अन्य सेवाओ की जानकारी ली।
श्री मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन ,रोज भेजा जारहा है और रात्रि में भी भोजनसेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जारही है।
श्री गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि ” आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है।श्री गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की।
टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय,दयाल पांडेय, सुनील सूरी,परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में न्यायपालिका का स्वच्छता अभियान आज, मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999