दीदी के देवर से हुआ प्यार, पति की हत्या की रची साजिश – प्रेमी को दिए पैसे और स्कॉर्पियो का वादा

खबर शेयर करें -


लखीसराय। बिहार के लखीसराय से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक शादीशुदा महिला अपने ही दीदी के देवर के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने पति को मरवाने की साजिश रच डाली। प्रेमी को पति की हत्या करने के लिए 17 हजार रुपये दिए और स्कॉर्पियो कार दिलाने का वादा किया। साजिश के तहत पति पर हमला भी हुआ, लेकिन वह किसी तरह बाल-बाल बच गया। मामला खुलने के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश
यह घटना किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा इलाके की है। 22 मार्च की रात पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे उसकी पत्नी बिंदु देवी का ही हाथ था। उसने अपने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें -  यहां 17 साल का किशोर इतनी बार वोट डाल आया

पुलिस के मुताबिक, बिंदु का अपने बहन के देवर उदय यादव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पंकज इसका लगातार विरोध कर रहा था, जिससे नाराज होकर बिंदु और उदय ने पति की हत्या की साजिश रच दी।

पति की लोकेशन देकर करवाया हमला
घटना वाले दिन जब पंकज घर से निकला, तो बिंदु ने तुरंत उसकी लोकेशन अपने प्रेमी को भेज दी। जैसे ही पंकज जलप्पा के पास पहुंचा, उदय वहां पहले से घात लगाकर मौजूद था। उसने पंकज पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, पंकज की किस्मत अच्छी थी और वह गंभीर रूप से घायल तो हुआ, लेकिन बच गया।

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया देसी शराब की भट्टी से शराब तस्करी का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

हमले के बाद उदय ने बिंदु को फोन कर बताया कि “जो प्लान था, वह फेल हो गया, पंकज अभी जिंदा है”। यह सुनकर बिंदु घबरा गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रेमी ने कबूली साजिश की बात
गिरफ्तारी के बाद आरोपी उदय यादव ने पुलिस को बताया, “मैं बिंदु से शादी करना चाहता था, लेकिन उसका पति इसमें रुकावट बन रहा था। बिंदु मेरे भाई की साली है और हम दोनों एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं। उसने ही मुझसे कहा था कि मेरे पति को मार दो। उसने मुझे 17 हजार रुपये दिए थे और स्कॉर्पियो देने का भी वादा किया था।”

यह भी पढ़ें -  भाई के निधन के अगले ही दिन संसद पहुँचे, क्षेत्र के सांसद — कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल

पति सदमे में, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
बिंदु की शादी 12 साल पहले सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चननिया निवासी पंकज यादव से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस जांच में यह साफ हो गया कि पति की हत्या की पूरी साजिश बिंदु और उदय ने मिलकर रची थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है, लेकिन वे अब भी साथ रहने की बात कर रहे हैं। इधर, पति पंकज सदमे में है और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999