नहीं हुई प्रदेश से मानसून की विदाई, सितंबर में भी बारिश के आसार, इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

प्रदेश में फिलहाल कुछ दिनों से बारिश से राहत जरूर मिली है। लेकिन मानसून की अभी उत्तराखंड से विदाई नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिको के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून की देरी से विदाई होने के आसार हैं। ऐसे में सितंबर में भी कई जनपदों में भी बारिश की संभावना है।

नहीं हुई अभी प्रदेश से मानसून की विदाई
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया की पिछले दो सालों से मानसून की विदाई कुछ दिन देरी से ही हो रही है। इस बार भी मानसून के विदा होने में कुछ दिन देरी हो सकती है। विक्रम सिंह के अनुसार इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना है। जिसके चलते प्रदेश में कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें -  ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने 2 महिलाओं के गले से चेन झपटी, इलाके में दहशत

सितंबर में भी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है। लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा होने की संभावना है। हालांकि अब हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग ‌को बहला-फुसला कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999