दीपावली पर अस्पताल में अलर्ट रहेंगे डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

dhan singh rawat

दीपावली पर्व को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सभी अस्पतालों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं. ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को समय से पूर्व तैयारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

श्रीकोट में बर्न यूनिट ठप

भले सरकार व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने दावे कर रही है. लेकिन सच्चाई इससे इतर है. गढ़वाल के सबसे बड़े बेस अस्पताल श्रीकोट में बर्न यूनिट तक नहीं है. जबकि ये अस्पताल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अधीन है. फिर भी पिछ्ले एक साल से यहां बर्न यूनिट ठप पड़ी हुई है.

यह भी पढ़ें -  वात्सल्य योजना : लाभार्थियों के खातों में भेजी 3 करोड से अधिक की धनराशि

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

दीपावली के दौरान आतिशबाजी के कारण अक्सर लोग झुलस जाते हैं. ऐसे में उन्हें देहरादून या ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ती है. ऐसी हालत में मरीज की स्थिति सुधरने के बजाय इतना लंबा सफर तय करने के बाद और भी ज्यादा बिगड़ जाती है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही सभी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  युवकों के लिए देवदूत बनी कालाढूंगी थाना पुलिस,जंगल में भटके 4 युवकों को थानाध्यक्ष भगवान मेहर और उनकी टीम ने सकुशल किया रेस्क्यू
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999