Uttarakhand: एक्ट्रेस भाग्यश्री को भाया पिस्यु लूण, वीडियो बना कर किया प्रचार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से लेकर प्रदेश के खाने तक, सभी इधर की तरफ करते रहते है। जब भी कलाकार उत्तराखंड आते है तो प्रदेश की खूबसूरत वादियों और जगहों की तारीफ करते है।

ऐसे में अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी उत्तराखंड के पिस्यु लूण की तारीफ की है। पिस्यु लूण खाने में काफी अच्छा होता है। एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पिस्यु लूण की मुरीद हो गई है।

भाग्यश्री ने की पिस्यु लूण की तारीफ
नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाने वाले इस पिस्यु लूण को मसाले और जड़ी–बूटियों से बनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी इसकी तारीफ की है। उन्हें लूण का स्वाद काफी पसंद आया। इसके साथ ही वो इसका प्रचार भी कर रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने सघन निरीक्षण के दिए निर्देश

उत्तराखंड आई थी अभिनेत्री
हाल ही में अभिनेत्री छुट्टियां मनाने अपने परिवार के साथ उत्तराखंड आई हुई थी। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। इस दौरान उन्होंने पिस्यु लूण खाया। खाते ही वो इसके स्वाद की दीवानी हो गई। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने पहाड़ी नमक की फोटो अपलोड की। साथ ही इसके बारें में अपने फैंस को बताया।

यह भी पढ़ें -  रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया

पिस्यु लूण की बताई रेसिपी
इस दौरान वो एक पहाड़ी महिला से पिस्यु लूण के बारे में पूछती है। जिसमें वो बताती है की इसका इस्तेमाल सलाद और फ्रूट चाट में होता है।भाग्यश्री ने बताया की ये नमक उन्हें उत्तराखंड में ही मिलेगा। ये उत्तराखंड की पहचान है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर इस नमक को बनाने की विधि भी बताई।

यह भी पढ़ें -  यहां पत्नी को मेहंदी लगवा कर गए थे घुमने, आते समय हुआ हादसा

इस वीडियो को उत्तराखंड के लोग काफी प्यार दे रहे है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें भाग्यश्री के अलावा कई स्टार्स उत्तराखंड आते रहते है। काफी कलाकारों ने यहां अपना घर भी बना लिया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999