उत्तराखंड-यहाँ रोड पर मकान में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

खबर शेयर करें -

देहरादून के महंत रोड पर मकान में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

12-13 अक्टूबर 2024 की देर रात देहरादून के महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, चौकी प्रभारी धारा और चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद कई दमकल वाहनों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें -  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर रोष

नमकीन के स्टॉक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण

जानकारी के अनुसार, जिस मकान में आग लगी वह ज्ञान सिंह गोयल का है, जो नमकीन के होलसेल व्यापार से जुड़े हैं। मकान के ऊपरी तल पर नमकीन के पैकेटों की पेटियां रखी हुई थीं, जिसमें आग लग गई। दमकल विभाग और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -इस जिले में डीएम ने 3 दिन का अवकाश किया घोषित

क्षति का आंकलन जारी, विस्तृत जांच होगी

हालांकि, आग से हुए नुकसान का सही आकलन फिलहाल जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999