इस वजह से की थी महिला ने आत्महत्या, पहले दुधमुंहे बच्चे का दबाया गला, फिर खुद दी‌ जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड केसुदूर जिले चमोली के नंदानगर विकासखंड में सरपाणी गांव में विवाहिता अनीशा देवी का शव बीते बुधवार पेड़ से लटका मिला था। महिला के पीठ पर 14 माह का बच्चा भी मृत‌ अवस्था में था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-

अब इस मामले में बताया जा रहा है कि अनीशा का गांव की ही एक महिला से विवाद हुआ था।‌उसके बाद अनीशा अपने 14 महीने के बच्चे को लेकर खेतों की तरफ निकल गई थी।
बाद में गांव के जंगल में पेड़ से लटका अनीशा का शव मिला था। जिसपर यह आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला ने बच्चे का गला दबाया होगा और‌‌ फिर खुद आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद मौत‌‌ के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-यहां हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

महिला ने की आत्महत्या-

बताया जा रहा है कि अनीशा ने लव मैरिज की थी। वहीं परिजनों का कहना है कि रोज‌ की तरह अनीशा ‌घर‌ का काम करके बच्चे को लेकर खेतों की ओर चली गई थी। महिला ने ऐसा क्यों किया यह सोच सोचकर परिजन भी ‌स्तब्ध है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999