प्रेम में धोखा @ हल्द्वानी : आठ दिन बाद बरामद हुई लापता युवती, एक यु​वक ने किया होटल में दुष्कर्म, तो दूसरे ने आटो में बनाना चाहा निशाना, दोनों गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। पुलिस ने टीपी नगर क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे बहला फुसला कर ले जाने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने क वाले युवक और बाद में उसे घर छोड़ने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार टीपी नगर के मानपुर पश्चिम में रहने वाली एक 17 वषीय किशोरी 15 अगस्त को स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता न चलने पर आखिर कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोरी की तलाश जारी रखी। पुलिस ने अंतत: आठ दिन बाद यानी कल किशोरी को बरामद कर लिया।
किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे दीपक अधिकारी नामक युवक बहला फुसला कर अपने साथ काठगोदाम लेकर गया था। जहां शादी का झांसा देकर दीपक उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद दीपक अधिकारी विवाह करने से मुकर गया।इसके बाद किशोरी होटल से निकल आाई। बाहर उसे हैदर नामक एक आटो चालक मिला। जिसने उसे घर छोड़ने के बहाने उसे आटो में बिठा लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पुलिस ने किशोरी के मेडिकल कराने के बाद उसके बयानों के आधार पर दीपक अधिकारी और हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार ,मां की मौत बेटा गंभीर घायल

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999