चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग, पुलिस की तीन टीमें कर रही तलाश

खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग
तीन दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटे हुए हैं। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें -  आपदा में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

सीसीटीवी की मदद से ढूंढ रही पुलिस
मिली जानकारी केमुताबिक पुलिस रेंजर हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी जांच में रेंजर को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है। चार दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम, दिव्य अध्यात्म महोत्सव में हुए शामिल

29 नवंबर की शाम से लापता है रेंजर
बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999