हल्द्वानी की युवती से रामपुर में देवर ने किया रेप, मुखानी में मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। एक देवर ने अपनी भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना ससुराल रामपुर की बताई जा रही है
महिला ने यहां पहुंच कर परिजनों को अवगत कराया। बाद में मुखानी थाने पहुंच कर तहरीर सौंपी। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के शहजादनगर रामपुर निवासी आकाश से उसकी शादी हुई थी। ससुराल वाले कुछ दिनों से दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। वह मुश्किल से परिवार के बीच में किसी तरह से रह रही थी। 11अगस्त 2021 को रात में उसका पति घर में नहीं था, इस दौरान उसका देवर राहुल उसके कमरे में घुस गया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई घटना को जब अपने सास और पति को बताया तो उन्होंने किसी से नहीं बताने की धमकी दी। सास ने कहा कि किसी से नहीं कहने की बात की अपने साथ हुई घटना को जब उसने मायके पक्ष को बताया तो ससुराल उग्र हो गए। ससुर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हल्ला होने पर पड़ोसी ने उसको बचा लिया। किसी तरह से वह बच कर अपने मायके हल्द्वानी पहुची। यहां पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में मायके पक्ष को बताया। महिला ने पुलिस में पति और सास-ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि पीड़िता के तहरीर पर रविवार को देवर के खिलाफ 376 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथी पति ,सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  आइसा राज्य सम्मेलन के लिए नैनीताल जिले के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में श्रीनगर गढ़वाल रवाना

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999