सरकारी कर्मचारी ने चार वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी ने खोला हैवानियत का चेहरा

खबर शेयर करें -


लालगोपालगंज। 35 वर्षीय सरकारी कर्मचारी ने गुरुवार रात घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से दरिंदगी कर डाली। कुछ देर बाद मासूम रक्तरंजित हालत में घर लौटी तो परिवारी जनों को पता चला। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हैवानियत करने वाला पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति है।

लोगों ने खोजबीन शुरू की तो वह फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस टीम आरोपित की तलाश में भेजी गई है। लालगोपालगंज स्थित एक सरकारी कार्यालय का कर्मचारी फूलपुर इलाके का रहने वाला है। कई वर्षों से वह किराए का मकान लेकर लालगोपालगंज में रहता है।

यह भी पढ़ें -  सीएचसी चौण्ड प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने लिया एक्शन,स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश, लापरवाह चिकित्सकों पर करें कार्रवाही

वह सफाई व्यवस्था संभालता है। गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे वह पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को फुसलाकर आबादी से दूर बगीचे की तरफ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद वह घर लौटी तो उसका खून रिसता देख परिवार के लोग सन्न रह गए।

उसने मां को बताया कि उसके साथ ऐसा किसने किया है। कुछ लोगों ने भी उसे पड़ोसी किराएदार के साथ देखा था। चौकी प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि आरोपित जल्द पुलिस के चंगुल में होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को फूलपुर सहित कई स्थानों पर भेजा गया है।

Advertisement