कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत, कहा- राष्ट्र निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका

खबर शेयर करें -



कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के दीक्षांत समारोह का राज्यपाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की इस यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं देश सेवा में लगे हुए हैं। समारोह में छह सौ पंद्रह छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान दी गई।


राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज रूड़की पहुंचे। जहां उन्होंने कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। कोर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि कोर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती जल्दी करें आवेदन

लड़कियों के अवॉर्ड जीतने पर जताई खुशी
राज्यपाल ने कहा कि यहां से छात्र-छात्राएं नए सोच विचार और धारणा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ज्यादा खुशी तब हुई जब लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने अवार्ड जीते। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंध समिति, शिक्षक, अभिभावक और उनके दोस्त काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को माता पिता का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने परीक्षा कक्ष में मारा छापा, रोते हुए बोली छात्रा- बर्बाद हो जाएगा भविष्य

डिग्री धारक देश को आगे बढ़ाने का करेंगे काम
राज्यपाल ने डिग्री धारकों को कहा कि आज राष्ट्र को उनका इंतजार है। वो देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपकी सोच और धारणा बदल जाएगी। कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्र में तकनीकी दस्तक दे रही है वह छात्रों के लिए अच्छा अवसर है हम फाइव जी,सिक्स जी की ओर अग्रसर हैं। डिग्री धारकों को इसका लाभ लेना होगा और इस गति में अपनी भूमिका निभानी होगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999