हल्द्वानी -डीएम इस दिन करेंगी जन संवाद, काठगोदाम वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –
16 अगस्त (शुक्रवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम में प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। अपर जिलाधिकारी
अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया है कि 16 अगस्त शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम के जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निगम की सफाई व्यवस्था,जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल,दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण तथा वार्ड मे स्ट्रीट लाईट की स्थिति के सम्बन्ध के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा तहसील स्तर से मुआवजे का वितरण,खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।
उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।


जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गढ़वाल में शुरू हुई हैली सेवा!, देहरादून से जुड़ेंगे ये जिलें, जानें क्या होगा किराया?- Heli Seva in Gadhwal
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999