हल्द्वानी- यहाँ सड़क किनारे टहल रहे एलआईसी एजेंट को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हुई मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ रोज की तरह खाना खाने से पहले टहलने हाईवे पर आए एक एलआईसी एजेंट को शनिवार की देरशाम रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया।

जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला के साथ गैंगरेप, देवर के सामने उसके दोस्तों ने की दरिंदगी


जानकारी के मुताबिक बंदोबस्ती, देवलचौड़ निवासी 55 वर्षीय मनोज सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत शनिवार देर शाम रोज की तरह खाना खाने से पहले टहलने के लिए हाईवे पर आ गए थे। जब वह पंचायत घर के पास हाईवे किनारे घूमते हुए निकल रहे थे, तो रुद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मनोज को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण मनोज छिटकते हुए तकरीबन 30 मीटर आगे सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों को घटना का पता लगा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल मनोज को एसटीएच ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अधिक रक्तस्त्राव की वजह से उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया।
वही डॉक्टरों का दावा है कि सिर से काफी मात्रा में खून निकल गया था। मनोज एलआईसी हल्द्वानी में एजेंट के तौर पर कार्य करते थे। उनकी एक बेटी है जो कि बीएससी कर रही है। हादसे के बाद मनोज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा


वही चौकी प्रभारी टीपीनगर जगदीप नेगी ने बताया कि अज्ञात कार सवार को सीसीटीवी की मदद से खोजा जा रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999