खुशी से झूम उठे पीएम मोदी, फहराया तिरंगा, शंखनाद का पल, सफल लैंडिंग पर दी बधाई

खबर शेयर करें -

भारत अब चांद पर है ….भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में आज इतिहास रच दिया है। आज भारत के चंद्रयान -3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग कर दी है। इसी के साथ भारत के लिए ये क्षण ऐतिहासिक बन गया है। दुनिया में भारत दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सभी को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -  अब प्री प्राइमरी कक्षाओं को मिलेगा नया कोर्स

पीएम मोदी ने दी सफल लैंडिंग की बधाई
जैसे ही चंद्रयान -3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैडिंग की तालियों से पूरा देश गूंज उठा। इस खास मौके पर पीएम मोदी झूम उठे। उन्होनें अपने पास रखा तिंरगा खुशी से फहराया और कहा कि ये पल देश के लिए शंखनाद का है। इस सफल मिशन पर भारत जश्न में डूबा हुआ है। पीएम मोदी ने सफल लैंडिंग पर बधाई दी। बता दें कि पीएम मोदी इस सुनहरे अवसर को देखने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999