दिनेशपुर थाने में तैनात पिथौरागढ़ निवासी हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2001 बैच के सिपाही पिथौरागढ़ निवासी 42 वर्षीय त्रिलोक राम पुत्र स्व. गोपाल राम दिनेशपुर थाने में बतौर हेड मुहर्रिर तैनात थे। वह जयनगर में पत्नी ज्योति, 16 वर्षीय पुत्री खुशी और 13 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ रहते थे।

विगत दिवस वह ड्यूटी समाप्त कर त्रिलोक राम बैरक में सो गए थे। सुबह जब साथी पुलिसकर्मी उन्हें जगाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। बाद में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा की दुर्दशा पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष का प्रशासन पर हमला

इस दौरान सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, मृतक के भाई गणेश राम, प्रदीप भट्ट, मनोज देव, मनोज कुमार, नरेन्द्र अधिकारी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, लोकेश रावत, दरबान सिंह, रंजीत सिंह और कृपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999