उत्तराखंड में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ, देशभर में लगेंगे एक लाख स्वास्थ्य शिविर

खबर शेयर करें -
Health camp for women

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर (17 September) को ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ किया। बता दें यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में आयोजित किया जाएगा।

'Healthy Women Empowered Family' campaign launched in Uttarakhand

एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का किया जायेगा आयोजन

अभियान के तहत एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा। देश भर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ के अवसर पर देहरादून में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अमित सुकोटी को उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए इंडिया'एस बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2024 में एक्सीलेंट इन द फील्ड ऑफ़ जनरल सर्जरी अवार्ड से किया सम्मानित

स्वस्थ और जागरूक नारी ही दे सकती है समाज को नई दिशा: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के मुखिया की सोच ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनकी हर एक बात, हर एक विचार से यह स्पष्ट झलकता है कि उनके हृदय की धड़कनें नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसानों और गरीबों के लिए समर्पित हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999