उत्तराखंड के पांच जिलों में आज फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के माने तो बारिश होने से तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें -  बाघ और सांड की जबरदस्त भिड़ंत, दुम दबाकर भागा बाघ

रविवार को कैसा था तापमान ?

बीते रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 सेल्सियस था. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित संस्थान में किशोरी के यौन शोषण और दुष्कर्म का मामला पुनः सामने आने से मचा हड़कंप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999