महिला फैक्ट्री कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण Cabinet Decision

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की महिला कर्मियों के लिए धामी सरकार ने अहम फैसला लिया है रात्रि पाली में कारखानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए सरकार ने सुरक्षा मजबूत करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट बैठक में श्रम विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नए नियम लागू होने पर महिलाओं को घर से कारखाने में आवागमन आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  यहाँ वन भूमि पर किये गए अवैध निर्माण पर 1100 घरों को बेदखली का नोटिस हुआ जारी, सीएम धामी सरकार का होगा बुलडोजर एक्शन

कारखाना अधिनियम 1948 में महिला कार्मिकों को जो भी राहतें दी गई थीं, उसमें संशोधन करते हुए राहत और बढ़ाई गई है। अब कारखानों में रात्रि पाली में काम करने वाली महिला कर्मियों को घर लाने-ले जाने वाले वाहनों में पैनिक बटन, जीपीएस डिवाइस, सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा।


इन वाहनों का संचालन करने वाली ड्राइवर-कंडक्टर का पुलिस से सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है। ये भी स्पष्ट किया गया है कि रात्रि पाली में महिलाएं केवल उसी कारखाने में काम कर सकेंगी, जहां कम से कम 20 महिलाकर्मी हों। इससे कम पर रात्रिपाली की अनुमति महिलाकर्मियों के लिए नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत तोमर ने आज गोरल चौड़ मैदान में पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम समेत सभी निर्वाचन सामग्री को जमा करने संबंधी निरीक्षण किया।
Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999